Friday, May 23, 2025
HomeLatest Newsगणगौर की पूजा के दौरान हुआ हादसा: उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री...

गणगौर की पूजा के दौरान हुआ हादसा: उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलसीं ; अहमदाबाद रेफर

उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलस गईं। जानकारी के अनुसार, गणगौर पूजा के दौरान उनकी चुन्नी में आग लग गई। उन्हें उदयपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है।

गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया- मैं फार्म हाउस पर गया हुआ था। इस दौरान आग लगने की सूचना मिली। घर पहुंचे तो पता चला कि गणगौर का पूजन कर रही थीं। इसी दौरान उनकी चुन्नी में आग गई। नीचे जल रहे दीपक के कारण उनकी चुन्नी ने आग पकड़ ली थी। घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति ने उनको संभाला। उनको उदयपुर में निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां से अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

व्यास की बहू हितांशी शर्मा ने बताया- गणगौर की पूजा करने के बाद सभी लोग अपने-अपने कामों में लग गए थे। इसी दौरान नीचे जल रहे दीपक से चुन्नी ने आग पकड़ ली। इसके बाद तुरंत मैं और मेरे पति और घर में काम करने वाला बसंत उन्हें अस्पताल लेकर गए।

विभिन्न पदों पर रह चुकी है गिरिजा व्यास कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहीं डॉ. गिरिजा व्यास वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे केंद्र और राज्य में बड़े पदों पर रह चुकी हैं। वे राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रहने के अलावा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। वे दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 1985 से 1990 तक विधायक और राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री रहीं।

गिरिजा व्यास साल 1991 में पहली बार सांसद बनीं। वे उदयपुर से तीन बार सांसद रहीं। 1996 और 1999 में उदयपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव जीतीं। वे कांग्रेस की मीडिया प्रभारी, विचार विभाग की प्रमुख रहने के अलावा कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस संदेश की एडिटर इन चीफ भी रह चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular