10.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeLatest NewsIPL 2025: Ashwani Kumar ने नहीं हारी हिम्मत, इंजरी के बावजूद डेब्यू...

IPL 2025: Ashwani Kumar ने नहीं हारी हिम्मत, इंजरी के बावजूद डेब्यू मैच में कर दिया कमाल

Date:

Related stories

पुनर्जन्म (Reincarnation) के प्रमाण: क्या वैज्ञानिक शोध भी मानते हैं इसे ?

पुनर्जन्म (Reincarnation) के प्रमाण क्या हैं? जानिए शास्त्रों के साथ-साथ वैज्ञानिक शोध और केस स्टडी जो पुनर्जन्म की अवधारणा पर प्रकाश डालते हैं।

Relationship Advice: प्यार के वो 5 सीक्रेट्स जो 90% कपल्स नहीं जानते (एक्सपर्ट टिप्स!)

जानिए प्यार के वो गहरे रहस्य जो हर कपल को जानना चाहिए। Expert Tips से अपने रिश्ते में लाएँ नई गर्माहट, रोमांस और गहराई।

Farewell to Royal Train: अब नहीं दौड़ेगी शाही रेल !

राजा चार्ल्स ने राजशाही के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शाही ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया है। जानिए इस ऐतिहासिक निर्णय के पीछे की पूरी कहानी।

AI किन क्षेत्रों में नहीं छीन सकता इंसानों की नौकरी ? जानें Geoffrey की राय

AI किन क्षेत्रों में नहीं छीन सकता इंसानों की नौकरी ? जानें Geoffrey की राय के 'गॉडफादर' ज्यॉफ्री हिंटन ने बताया कि प्लंबर, मैकेनिक, डॉक्टर और रचनात्मक क्षेत्रों में एआई इंसानों को रिप्लेस नहीं कर सकता। जानें किन नौकरियों पर फिलहाल एआई का खतरा नहीं है और क्यों मानवीय कौशल अभी भी अहम है।

AI में करियर कैसे बनाएं ? | How to Build a Career in AI (2025)

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में करियर कैसे बनाएं? जानिए 2025 में AI की जॉब संभावनाएं, कोर्स, स्किल्स, सैलरी, टॉप इंस्टीट्यूट्स और भविष्य की तैयारी।
spot_imgspot_img

IPL डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

IPL 2025: मोहाली के रहने वाले अश्विनी कुमार ने सोमवार को आईपीएल डेब्यू में इतिहास रच दिया। कोलकाता के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम में उन्‍होंने 3 ओवर गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए। सामान्य परिवार से आने वाले अश्विनी का जहां तक पहुंचने का सफर बेहद मुश्किल रहा। लगातार इंजरी ने उन्हें खूब परेशान किया बावजूद इसके खेल के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ।

मोहाली के झंझेडी गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार ने अपने पहले ही आईपीएल डेब्यू में इतिहास रच दिया। घरेलू क्रिकेट में महज चार टी20 मैच खेलने के बाद आईपीएल में कदम रखने वाले अश्विनी ने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रिकेट प्रेमियों को दिल जीत लिया।

सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले अश्विनी का जहां तक पहुंचने का सफर बेहद मुश्किल रहा। इंजरी ने बार बार उन्हें परेशान किया, बावजूद इसके खेल के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ। पिछले रणजी सीजन के बाद भी चोटिल थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वह दर्द के बावजूद पीसीए के हर सीनियर कैंप का हिस्सा बने। जहां पीसीए अकादमी के गेंदबाजी कोच हरविंदर सिंह ने उन्हें निखारा।

शेर -ए पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट में भी बेहतर प्रदर्शन

IPL 2025 की तर्ज पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित शेर – ए – पंजाब टूर्नामेंट में अश्विनी ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मुंबई इंडियन ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया था। बता दें मुंबई ने इससे पहले भी पंजाब के मंयक मारकंडे को स्टार खिलाड़ी बनाया था और पंजाब का यह दूसरा खिलाड़ी है जिसने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए खुद को साबित किया है।

अश्विनी ने पहली गेंद पर झटका विकेट

मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू मैच खेलते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर शानदार आगाज किया। अश्विनी यहीं नहीं रुके और उन्होंने मनीष पांडे, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर कुल 4 विकेट झटके। इसके साथ ही वह आईपीएल डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

अर्शदीप,शुभमन के बाद अब अश्विनी चमके

भारतीय क्रिकेट टीम को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन कई बड़े स्टार दे चुका है। अभी भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल भी मोहाली के रहने वाले हैं। अश्विनी के इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भविष्य का स्टार बना दिया है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here