33.3 C
New Delhi
Monday, August 3, 2026
HomeLatest Newsगणगौर की पूजा के दौरान हुआ हादसा: उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री...

गणगौर की पूजा के दौरान हुआ हादसा: उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलसीं ; अहमदाबाद रेफर

Date:

Related stories

ग्लासगो में गूंजेगा भारत का शंखनाद: नीरज चोपड़ा की निगाहें दूसरे कॉमनवेल्थ गोल्ड पर, अरशद नदीम देंगे कड़ी टक्कर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 ग्लासगो में आज रात नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच जैवलिन थ्रो फाइनल में महामुकाबला। जानें पूरा शेड्यूल, रिकॉर्ड और लाइव अपडेट।

पुनर्जन्म (Reincarnation) के प्रमाण: क्या वैज्ञानिक शोध भी मानते हैं इसे ?

पुनर्जन्म (Reincarnation) के प्रमाण क्या हैं? जानिए शास्त्रों के साथ-साथ वैज्ञानिक शोध और केस स्टडी जो पुनर्जन्म की अवधारणा पर प्रकाश डालते हैं।

Relationship Advice: प्यार के वो 5 सीक्रेट्स जो 90% कपल्स नहीं जानते (एक्सपर्ट टिप्स!)

जानिए प्यार के वो गहरे रहस्य जो हर कपल को जानना चाहिए। Expert Tips से अपने रिश्ते में लाएँ नई गर्माहट, रोमांस और गहराई।

Farewell to Royal Train: अब नहीं दौड़ेगी शाही रेल !

राजा चार्ल्स ने राजशाही के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शाही ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया है। जानिए इस ऐतिहासिक निर्णय के पीछे की पूरी कहानी।

AI किन क्षेत्रों में नहीं छीन सकता इंसानों की नौकरी ? जानें Geoffrey की राय

AI किन क्षेत्रों में नहीं छीन सकता इंसानों की नौकरी ? जानें Geoffrey की राय के 'गॉडफादर' ज्यॉफ्री हिंटन ने बताया कि प्लंबर, मैकेनिक, डॉक्टर और रचनात्मक क्षेत्रों में एआई इंसानों को रिप्लेस नहीं कर सकता। जानें किन नौकरियों पर फिलहाल एआई का खतरा नहीं है और क्यों मानवीय कौशल अभी भी अहम है।

उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलस गईं। जानकारी के अनुसार, गणगौर पूजा के दौरान उनकी चुन्नी में आग लग गई। उन्हें उदयपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है।

गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया- मैं फार्म हाउस पर गया हुआ था। इस दौरान आग लगने की सूचना मिली। घर पहुंचे तो पता चला कि गणगौर का पूजन कर रही थीं। इसी दौरान उनकी चुन्नी में आग गई। नीचे जल रहे दीपक के कारण उनकी चुन्नी ने आग पकड़ ली थी। घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति ने उनको संभाला। उनको उदयपुर में निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां से अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

व्यास की बहू हितांशी शर्मा ने बताया- गणगौर की पूजा करने के बाद सभी लोग अपने-अपने कामों में लग गए थे। इसी दौरान नीचे जल रहे दीपक से चुन्नी ने आग पकड़ ली। इसके बाद तुरंत मैं और मेरे पति और घर में काम करने वाला बसंत उन्हें अस्पताल लेकर गए।

विभिन्न पदों पर रह चुकी है गिरिजा व्यास कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहीं डॉ. गिरिजा व्यास वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे केंद्र और राज्य में बड़े पदों पर रह चुकी हैं। वे राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रहने के अलावा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। वे दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 1985 से 1990 तक विधायक और राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री रहीं।

गिरिजा व्यास साल 1991 में पहली बार सांसद बनीं। वे उदयपुर से तीन बार सांसद रहीं। 1996 और 1999 में उदयपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव जीतीं। वे कांग्रेस की मीडिया प्रभारी, विचार विभाग की प्रमुख रहने के अलावा कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस संदेश की एडिटर इन चीफ भी रह चुकी हैं।

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here