Women’s Asian Hockey Champions Trophy 2023:  भारत ने जापान को हरा दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता ।

Women's Asian Hockey Champions Trophy 2023: 

वूमेंस एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत ने जापान को हरा कर खिताब पर कब्जा कर लिया। भारत ने जापान को 4-0 से पराजित किया। मैच के सेकंड र्क्वाटर में झारखंड की संगीता कुमारी ने पहला गोल दागा। जबकि मैच के लास्ट र्क्वाटर में भारतीय प्लेयर्स ने तीन और गोल किए, वहीं जापान की खिलाड़ी कोई भी गोल नहीं कर सकी।चीन को मिला कांस्य पदक ।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजय रथ जारी रखते हुए झारखंड महिला एशियन चौंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम ने रविवार को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में जापान को 4-0 से हराया। वहीं, चीन ने कोरिया को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय टीम ने हाफ टाइम की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए यह गोल संगीता कुमारी ने 17वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में किया।

सेकेंड हॉफ में आक्रामक प्रदर्शन के साथ तीन गोल

मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना तूफानी प्रदर्शन जारी रखा और तीन गोल और दाग दिए। टीम के दूसरा गोल नेहा ने 46वें, तीसरा गोल लालरेमसियामी ने 57वें और चौथा तथा अंतिम गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया।

संगीता ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 6 गोल किए

भारत की इस टूर्नामेंट में सात मैचों में यह लगातार सातवीं जीत थी। भारतीय टीम के लिए संगीत कुमारी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल किए जबकि चीन की जियाकी झोंग सात गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं।

भारतीय प्लेयर्स को मिलेंगे 3-3 लाख

स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

भारत ने 2016 जीता था गोल्ड मेडल

राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। जिसमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले 2016 में यह खिताब अपने नाम किया था। जबकि भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *