Astrology 2024

Astrology 2024 : कैसा रहेगा मेष, वृषभ और मिथुन राशियों का वर्ष 2024, जाने सम्पूर्ण भविष्यफल

इस वर्ष 2024 में ग्रहों का संचरण निम्नानुसार रहेगा –
बृहस्पति – सौर मंडल में सबसे बड़े आकार के ग्रह बृहस्पति इस वर्ष 1 मई 2024 को मेष से वृष राशि में प्रवेश करेंगे एवं 9 अक्टूबर 2024 से वक्री होकर पूरे वर्ष इसी राशि में संचरण करेंगे।

शनि – शनि वर्ष भर कुम्भ राशि में संचरण करेंगे एवं इसी राशि में 29 जून 2024 को वक्री होकर 15 नवम्बर 2024 से मार्गी हो जायेंगे।

राहू – वर्ष भर मीन में संचरण करेंगे

केतु – वर्षभर केतु कन्या में संचरण करेंगे

मंगल – मंगल 5 फरवरी को धनु से मकर में, 15 मार्च को मकर से कुम्भ में, 23 अप्रैल कुम्भ से मीन में, 1 जून को मीन से मेष में, 12 जुलाई को मेष से वृष में, 26 अगस्त को वृष से मिथुन में, 20 अक्टूबर को मिथुन से कर्क में संचरण करेंगे।

Read More
Vasth Tips For pooja Sthan

Vasth Tips For pooja Sthan : पूजास्थान के वास्तु नियम , स्थान और सही दिशा से मनोवांछित लाभ मिलता है।

Vasth Tips For pooja Sthan- घर के पूजा स्थल में नियमानुसार स्थान और सही दिशा से ही पूजा का फल मिलता है । पूजा स्थान में सुबह- शाम नियमित रूप से दीपक जलाना ,गंगा जल और शंख अवश्य रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर परिवार में सुख-सौहार्द का वातावरण बनता है। सनातन…

Read More
Malmas 2023

Malmas 2023 : मलमास में करें ये धार्मिक उपाय, भगवान श्री विष्णु की होगी कृपा

वर्ष में दो बार मलमास (खरमास ) का समय आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब सूर्यदेव बृहस्पति की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तब-तब मलमास लगता है। मलमास का आरंभ 16 दिसंबर 2023 से हो रहा है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मलमास प्रारम्भ हो जाएगा। इस दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं मलमास में ईश्वर की कृपा पाने और अपने पुण्यों की वृद्धि करने के लिए क्या उपाय करें –

Read More
मंगलवार ये के उपाय

अमंगल का नाश और कर्ज से मुक्ति के लिए करे मंगलवार ये के उपाय

Mangalwar ka Vrat & Upay : सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित है। इसलिए हफ्ते के हर दिन अलग-अलग भगवान की पूजा करने से उनका फल मिलता है। ऐसे ही मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन जो व्यक्ति विधि-विधान से हनुमानजी का पूजन करता है उस पर उनकी असीम कृपा बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको मंगलवार के कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनको आजमाकर आप कर्ज से लेकर जीवन की सारी बाधाओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं-

Read More
Vastu shastra

Vastu shastra : घर में इन गलतियों से वास्तुदोष होता है , जानें महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स

Vastu Tips : आमतौर पर लोगों को वास्तु शास्त्र के महत्व के बारे में कोई खास जानकारी नहीं होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु टिप्स की मदद से घर से नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदल सकते है। लेकिन कई बार आपके द्वारा की गई कई छोटी-बड़ी गलतियां वास्तु दोष की वजह बन जाते हैं। आइये आज हम आपको बताएंगे वास्तु दोष के लिए आपको कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए।

Read More
नागा साधु

नागा साधु : “रहस्यमय दुनिया”, जानें उनके अलौकिक जीवन को

Naga Sadhu : नागा साधु कुंभ मेले, माघ मेले जैसे खास मौकों पर ही नजर आते हैं। नागा साधु बनने से लेकर इन साधुओं का जीवन उनके रहने का तरीका काफी रहस्‍यमयी भी है। यह भी कहा जाता है कि उनके पास ऐसी रहस्यमय विद्या या ताकत होती है कि जिससे वो अपने साथियों द्वारा भेजे गए संदेशों को ग्रहण कर लेते हैं। यही वजह है कि साधु-संतों की इस बिरादरी के बारे जानने की उत्‍सुकता ज्‍यादातर लोगों में रहती है। Jagaran Time के इस लेख में आपको नागा साधु की रहस्यमय दुनिया और उनके अलौकिक जीवन के बारे में जानकारी देंगे ।

Read More
Brahma Muhurta

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहूर्त , इसका महत्व और इसके चमत्कारी लाभ

ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक आसुरी और गुप्त शक्तियों का प्रभाव रहता है। ब्रह्ममुहूर्त में अर्थात 4 बजे के बाद ईश्वर का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ब्रह्ममुहूर्त वो समय होता है जब देवता धरती पर आते हैं और उस समय सभी धार्मिक स्थलों के पट खोल दिए जाते हैं।

Read More
Vastu tips

Vastu tips : घर के सामने अवरोध नहीं होना चाहिए वरना जीवन में आती है आर्थिक एवं शारीरिक परेशानी

Vastu shastra tips for Main Gate : वास्तुशास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार से सिर्फ आने जाने का ही कार्य नहीं होता है बल्कि हमारे भाग्य, सुख समृद्धि का आगमन भी इसी द्वार से होता है। यदि उसमें कोई दोष होगा तो यह हमारी आर्थिक सफलता, उन्नति, जीवन में मिलने वाली सुख-सुविधा में कमी कर देगा। उसमें रुकावट, अड़चन पैदा कर देगा।

Read More
Kaal Bhairav

Kaal Bhairav : रोग, शोक, दुख, अकाल मृत्‍यु का भय दूर करने वाले भैरव बाबा की उत्‍पत्ति की कथा

Kaal bhairav कथा : तंत्र-मंत्र के देवता काल भैरव की जयंती अकाल मृत्‍यु, रोगों, भय और दुख आदि से दूर करने वाले काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष महीने के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मनाई जाती है। वहीं हर महीने के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को भी मासिक भैरव कालाष्‍टमी का व्रत रखा जाता है । काल भैरव की पूजा करने से मनुष्य को अकाल मृत्यु, रोग, दोष आदि का भय नहीं सताता है। शत्रु उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं ।

Read More
Vastu Tips

Vastu Tips : घर में ये चीजें बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, आज ही हटा दे

Vastu Tips For Home : हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास पर्याप्त धन हो। पूरा जीवन सुख शांति से बीते और कभी भी धन-धान्य की कमी न हो। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे लोगों के जीवन में कोई न कोई मुसीबत लगी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में वर्णन किया गया है, जो यदि घर में मौजूद हों तो नकारात्मक ऊर्जा आती है और एक के बाद एक परेशानियां बनी रहती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए वरना ये पैसों से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं…

Read More