राम या श्याम तुलसी दोनों में से श्रेष्ठ कौनसी ? घर में कौनसी लगाना शुभ है।

राम या श्याम तुलसी

Tulsi : हमारे घरों में दो प्रकार की तुलसी लगी होती है। लेकिन क्या आपको पता है दोनों में से घर में कौन सी तुलसी लगाने से सुख, शांति और समृद्धि आती है ? जानते हैं घर में राम या श्याम तुलसी में से कौन सी लगाना शुभ और फलदायी होता है।

Rama  And Shyama Tulsi : सनातन धर्म में तुलसी को देवी का स्वरूप माना गया है इसलिए हमारे घरों में तुलसी की पूजा की जाती है। लेकिन अक्सर आपने देखा होगा, कई घरों में दो प्रकार की तुलसी लगी होती है। पहली हरे रंग की जोकि राम तुलसी होती है, दूसरी हल्के बैंगनी रंग की जोकि श्याम तुलसी होती है। लेकिन क्या आपको पता है दोनों में से घर में कौन सी तुलसी लगाने से सुख, शांति और समृद्धि आती है ? यदि नहीं तो आज हम आपके इस सवाल का उत्तर लेकर आए हैं Jagaran Time में , कि घर में राम या श्याम तुलसी में से कौन सी लगाना फलदायी होता है। जानते हैं –

राम तुलसी के लाभ

राम तुलसी हरे रंग की होती है। ज्यादातर घरों में आपको रामा तुलसी ही देखने को मिलती है। ऐसी मान्यता है रामा तुलसी को घर में लगाने से सारे दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। इससे घर सुख-समृद्धि और खुशहाली से भरा रहता है। रामा तुलसी को श्री तुलसी या लकी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है।  

श्याम तुलसी के लाभ

श्याम तुलसी देखने में हल्की बैंगनी होती है। इसके साथ ही ये स्वाद में भी कम मीठी होती है। आमतौर पर श्याम तुलसी का उपयोग आयुर्वेद में औषधि के तौर पर किया जाता है। श्यामा तुलसी को कृष्ण तुलसी के नाम से भी जाना जाता है।

कौनसी तुलसी घर में लगाएं

सनातन परंपराओं एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में राम तुलसी को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपका घर सुख-समृद्धि से भरपूर रहता है। वही अगर आप चाहें तो आयुर्वेदिक गुणों के लिए श्यामा तुलसी को भी लगा सकते हैं।

कौनसी दिशा में लगाएं तुलसी

सनातन धर्म में तुलसी देवी समान पूजनीय है। इसलिए इसको घर की उत्तर दिशा या ईशान दिशा में लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है उत्तर दिशा में कुबेर जी वास करते हैं, इसलिए इस दिशा में तुलसी लगाने से घर धन, सुख, शांति और समृद्धि से भरपूर रहता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *